बड़ी घटिया बात में अक्षय कुमार को सपोर्ट कर सोनाक्षी ने खुद अपनी शामत बुला ली | पड़ताल: आर्मी जवान की आतंकी हमले में घायल पत्नी की डिलीवरी वाली खबर में ये झोल है | नुसरत जहां ने भी व्रत रखा, पर इनकी चूड़ी में जो लिखा है उसपर किसी ने गौर नहीं किया

लल्लनटॉप कहानी लिखिए और एक लाख रुपये का इनाम जीतिए

हिंदी की सबसे दुलारी वेबसाइट thelallantop.com एक जबराट खबर लेकर आई है. दी लल्लनटॉप कहानी कंपटीशन वापस आ गया है. इस कंपटीशन में कहानी लिखकर आप एक लाख रुपये का इनाम जीत सकते हैं. ये पहला इनाम है. इसके अलावा 15 लोगों को 5-5 हज़ार रुपये का इनाम मिलेगा. यानी जीतने वाले कुल लोग हुए 16, जिनकी होंगी 16 कहानियां.

जीतने वाली इन कहानियों की किताब छापेगा हिंदी का एक टॉपम टॉप पब्लिकेशन. इस किताब के ऊपर की रंगीन चमचमाती झिल्ली फटेगी (बोले तो विमोचन) साहित्य की नामचीन हस्तियां के द्वारा, आज तक के सालाना उत्सव ‘साहित्य आज तक’ में.

कंपटीशन की शर्तें ये रहीं-

1. इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन आप यहां क्लिक करके कर सकते हैं.

2. रजिस्ट्रेशन के बिना आप कंपटीशन में हिस्सा नहीं ले सकते. रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं है और ये सेकेंड्स में पूरा हो जाता है.

3. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आना होगा इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स, नई दिल्ली में हो रहे साहित्य आज तक उत्सव में. आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान ही इस उत्सव के फ्री टिकट मिल जाएंगे.

4. लल्लनटॉप कहानी कंपटीशन तीन दिन होगा. किसी भी दिन आ सकते हैं. 1, 2 या 3 नवंबर को. वैसे तीनों दिन आएं, तो बहुत अच्छा. बड़ी मज़ेदार चीजें होंगी.

5. साहित्य आज तक में लल्लनटॉप अड्डे पर आइए. यहां से कॉपी-कलम लीजिए. उसके बाद चाहे दिल किसी के नाम करने की कहानी लिखें या नाम बनाने के लिए कुछ भी कर जाने की.

6. कहानी कितने शब्दों की हो सकती है? जवाब है- 16 पन्नों में जितना लिख सकें, अधिकतम उतनी. कहानी कितने वक्त में लिखनी है? जवाब है, सुबह से लेकर शाम तक. बस कॉपी अपने साथ लेकर नहीं जाना है. वरना एंट्री वैलिड नहीं होगी. चाहें, तो दूसरे दिन वापस आकर उसी कहानी को पूरा कर सकते हैं, मगर एक कैंडिडेट की एक ही एंट्री फाइनल लिस्ट में जगह पाएगी.

DAILY NEWSLETTER

Get our best delivered to your inbox

I agree to receive newsletters and marketing communications from TheLallantop via E- mail*

अभिजीत बनर्जी की दिली इच्छा पूरी होने वाली है, पूरा करने वाली हैं नुसरत जहां

अभिजीत की मां से नुसरत ने बात भी कर ली है.

अक्टूबर 22, 2019 10:27 AM

अभिजीत बनर्जी की दिली इच्छा पूरी होने वाली है, पूरा करने वाली हैं नुसरत जहां

अभिजीत की मां से नुसरत ने बात भी कर ली है.

अक्टूबर 22, 2019 10:27 AM

अभिजीत बनर्जी की दिली इच्छा पूरी होने वाली है, पूरा करने वाली हैं नुसरत जहां

अभिजीत की मां से नुसरत ने बात भी कर ली है.

अक्टूबर 22, 2019 10:27 AM

अभिजीत बनर्जी की दिली इच्छा पूरी होने वाली है, पूरा करने वाली हैं नुसरत जहां

अभिजीत की मां से नुसरत ने बात भी कर ली है.

अक्टूबर 22, 2019 10:27 AM